Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Entertainment & Lifestyleक्या राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात...
H

| Updated on January 22, 2024 | entertainment

क्या राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा से फायदा होगा?

1 Answers
logo

@abhishekgaur6728 | Posted on January 22, 2024

दोस्तों जैसा कि आप सब जानते हैं कि कुछ ही महीनो में लोकसभा की सदस्यता खत्म होने वाली है और देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं तथा इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के नेता एक दूसरे के सबसे प्रमुख विरोधी है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी 2024 को "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" की शुरुआत की है। यह न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से शुरू होकर मार्च 2024 तक चलेगी।

जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले सितंबर 2022 को राहुल गांधी ने "भारत जोड़ो यात्रा की थी"। जो की 2 जनवरी 2023 तक चली थी। अब इस साल 14 जनवरी 2024 को वह "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" की शुरुआत कर रहे है जो कि कल 66 दिनों की होगी। बस और पैदल की जाने वाली यह यात्रा भारत देश के 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से होकर निकलेंगी।

"भारत जोड़ो न्याय यात्रा" इंफाल के पैलेस ग्राउंड से शुरू होने वाली थी लेकिन मणिपुर राज्य के बीजेपी सरकार द्वारा अनुमति न मिलने के कारण यात्रा को 14 जनवरी को मणिपुर के ही थौबल जिले के खोंगजोम से शुरू होने जा रही है। राहुल गांधी ने मिस कॉल के जरिए इस भारत जोड़ो नया यात्रा के साथ सभी देशवासियों को जोड़ने के लिए आमंत्रित किया है।

दोस्तों इसके पहले की राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस पार्टी को अत्यधिक लाभ देखने को मिला था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। उसके बाद दक्षिण राज्य के तेलंगाना और कर्नाटक में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जिसके कारण ही फिर से राहुल गांधी द्वारा यह "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" को मणिपुर से शुरू किया गया है। हालांकि पहले पहले यह लग रहा था कि इस यात्रा को केवल मणिपुर हिंसा के शिकार लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए शुरू किया गया है लेकिन यात्रा शुरू होने के बाद यह साफ दिख रहा है कि "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" को शुरू करने के पीछे राहुल गांधी का सीधा मकसद आने वाले चुनाव को जीतना है।

राहुल गांधी ने यात्रा पर निकलने से पहले ही यह साफ कह दिया था कि वह यह "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" देश के सभी बेरोजगार युवा, गरीब किसान तथा सभी सरकारी लाभों से वंचित जनता को इंसाफ दिलाने के लिए शुरू कर रहे हैं। राहुल गांधी ने साफ तौर पर यह कहा था कि वह "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के जरिए देश के बेटियों को आत्म सम्मान तथा संविधान की गरिमा की रक्षा के लिए तत्पर है।

इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा से राहुल गांधी को आने वाले चुनाव में बहुत ही फायदा देखने को मिल सकता है। "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के कारण राहुल गांधी को देशवासियों से साक्षात्कार करने का मौका मिलेगा तथा वह आसानी से देशवासियों की आवश्यकता को समझ कर उनके समस्याओं का समाधान करने में सफलता प्राप्त करेंगे। इतना ही नहीं लोग भी राहुल गांधी की बातों को साक्षात सुनकर उनके भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। जिसके कारण राहुल गांधी को चुनाव में अधिक लाभ मिल सकता है।

राहुल गांधी को इस यात्रा से लोगों की परेशानियों को समझने तथा अपने राजनीतिक दृष्टिकोण को मजबूत करने का बहुत बड़ा फायदा मिल सकता है। "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के दौरान वह अपने कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सीधे देशवासियों के साथ आसानी से साझा कर सकते हैं। जिसके कारण देशवासियों को उनकी बातों को सहजता से समझने का अवसर मिलेगा तथा इसका असर सीधे चुनाव के परिणाम पर दिखेगा ।

यात्रा के दौरान उन्हें लोगों की जीवन शैली उनके जीवन स्तर और सभी सामाजिक समस्याओं पर विचार करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा चुनाव प्रचार में भी राहुल गांधी को "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" से काफी मदद मिलेगी। वह इस यात्रा के जरिए जनता तक अपनी बात सीधे पहुंचा सकते हैं तथा चुनाव के नतीजे अपनी तरफ कर सकते हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी को एक सशक्त नेता के तौर पर खड़े रहने में मदद करेगी जो कि देश और कांग्रेस पार्टी दोनों के लिए फायदे की बात है।

Article image

0 Comments