आज का चंद्रग्रहण कौन सी राशि के लिए कैसा...

M

| Updated on January 21, 2019 | Astrology

आज का चंद्रग्रहण कौन सी राशि के लिए कैसा है ?

1 Answers
829 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on January 21, 2019

आज चंद्रग्रहण है, जैसा कि आपको पहले ही बताया है कि इस चंद्रग्रहण का भारत में असर नहीं रहेगा मगर हिन्दू धर्म के अनुसार ग्रहण हो तो उसका कहीं न कहीं असर मानव जीवन पर होता ही है | आइये आज आपको बताते हैं आज के चंद्र ग्रहण का कौन सी राशि पर कैसा असर है |

मेष :-
आज का ग्रहण इस राशि के लिए कुछ खास अच्छा नहीं है | आज के दिन के ग्रह का असर मेष राशि पर मानसिक तनाव ला सकता है | इस राशि वालों की माता का स्वास्थ ख़राब हो सकता है इसके लिए विशेष सावधानी बरतें |

वृषभ :-
इस चंद्रग्रहण वृषभ राशि के लिए अच्छा असर लेकर आया है | आज के दिन आज खुश रहेंगे परन्तु आपको आज के दिन आर्थिक तौर पर अधिक ध्यान देना चाहिए |

मिथुन :-
आज के दिन थोड़ा थकान महसूस करेंगे और निर्धारित कार्य पूरा होगा | अगर आप कोई व्यापार करते हैं तो आपके व्यापार के लिए आज का दिन आपका बहुत अच्छा है |

कर्क :-
आज का दिन बहुत ही अच्छा है, आज पूरा दिन इस राशि के लोग खुश रहेंगे | आज आपके मित्रों के साथ आपका दिन अच्छा जाएगा |

सिंह :-
आज ग्रहण का सिंह राशि पर अच्छा प्रभाव नहीं है | आज के दिन चिंता का विषय बन सकता है और जिसके कारण यह आपके स्वस्थ के लिए ख़राब हो सकता है |

कन्या :-
आज के चंद्रग्रहण का असर कन्या राशि पर शुभ है | आज के दिन का कन्या राशि को यश प्राप्ति और धन लाभ के योग बन रहे हैं |

तुला :-
आज का दिन अनुकूल रहेगा | आज के दिन आपको सुख प्राप्ति मिलने के योग है और साधारण भाषा में यह कहना ग़लत नहीं होगा कि आज के ग्रहण का असर तुला राशि पर अच्छा होने वाला है |

वृश्चिक :-
आज का ग्रहण इस राशि के लिए अच्छा नहीं | आज के दिन आपके व्यवसाय में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है | इसलिए सावधानी बरतें |

धनु :-
आज के ग्रहण का असर धनु राशि पर कुछ अच्छा नहीं है | आज के दिन कोई भी व्यापार शुरू करने या उससे सम्बंधित किसी भी प्रकार की वार्तालाप करना भी सही नहीं है |

मकर :-
आज के ग्रहण का अच्छा असर मकर राशि पर देखने मिलेगा | आज के दिन इस राशि को धन का या धन संबधित किसी भी सुख का लाभ होने के योग है |

कुम्भ :-
आज का दिन कुम्भ राशि के लिए बहतु ही शुभ है | आप किसी भी व्यापार को शुरू करें इस ग्रहण का असर आपके व्यापार को अच्छा बना सकता है |

मीन :-
आज के चन्द्रग्रहण का इस राशि पर कुछ मिलाजुला असर रहेगा | अपनी वाणी में सयम रखें आपका दुर्व्यवहार आपके लिए परेशनी का कारण बन सकता है | पानी वाली जगह से आज के दिन दूर रहें | बाकी दिन ठीक है |

Loading image... (Courtesy : Wired )
0 Comments