Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

में जब भी भरवा बेंगन बती हूँ तो बेंगन को तेल में तलने पर मसाला बेंगन से बहार निकल जाता है,ऐसा क्यों ?

4
766

Join this conversation

Sort By
हेलो हीना जी,आपके सवाल से काफी गृहणियों की समस्या जुडी है क्योकि भरवा कोई भी सब्जी हो ,सबकी समस्या एक ही होती है के मसाला सब्जी से बहार निकल जाता है | कोई नहीं हम आपकी समस्या का समाधान करते है आपको बताते है आप भरवा बेंगन कैसे बना सकते है बिना किसी परेशानी के |
 
सामग्री :-
बैंगन (छोटे साइज के),प्याज,अदरक और लहसुन का पेस्ट,हरी मिर्च (पिसी हुई),सौंफ(पिसी हुई),हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,धनिया पाउडर,गरम मसाला,जीरा (भून कर पीस लें),अमचूर पाउडर,मेथी दाना,हींग,तेल,नमक(स्वादानुसार)
सभी चीजों का प्रयोग आवश्यकता के अनुसार कीजियेगा |
 
विधि :-
भरवां बैंगन बनाने के लिए गोल और छोटे बैंगन इस्‍तेमाल करें। सबसे पहले बैंगन को धो लें। फिर उनके बीच में चाकू से कट लगा लें।
 
गैस पर एक कड़ाही में दो बड़े चम्‍मच तेल डाल कर तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें प्याज का बना हुआ पेस्ट डाल कर हल्‍का सा भूनें। हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और हल्‍का भूरा होने तक चलाते रहे |
 
अब भुने हुए पेस्ट में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, भुने जीरे का पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, हींग और नमक डालें और तेल छोड़ने तक भून लें।
 
अब गैस बंद कर दें। और मसाला ठंडा होने दे | जब मसाला थोड़ा ठंडा हो जाए, उसे चम्मच की मदद से कट लगे बैंगन में अच्छी तरह से भर दें। गरम मसाला डालने से मसाला तेल में तलने से बहार आता है इसलिए इस बात का ध्यान रखे की मसाला ठंडा ही हो |
 
इसके बाद कड़ाही में तेल डाल कर गर्म करें। गर्म तेल में मेथी दाना डालकर हल्‍का सा भून लें। फिर उसमें एक-एक करके भरे हुए बैंगन डालें और अलट-पलट करके भून लें।
 
सारे बैंगन अच्छी तरह से भूनने के बाद कढाई को ढक दें और धीमी आंच पर 15 मिनट या बैंगन नर्म होने तक पकाएं। बीच-बीच में प्‍लेट खोलकर देखते रहे, जिससे बैंगन जलने ने पाएं।
 
जब बैंगन पूरी तरह से नर्म हो जाए, ढक्‍कन हटा कर बैंगनों को उलट-पुलट कर हल्‍का सा भून लें। उसके बाद गैस बंद कर दें।
 
नोट :- आप मसाला भर कर बेंगन को धागे से बाँध कर भी तेल में तल सकते है इससे मसाला बहार नहीं आएगा |
 
 
Answered by
Updated on05/22/26
27

जब आप भरवा बैंगन बनाती हैं और तलते समय मसाला बाहर निकल जाता है, तो इसके कुछ सामान्य कारण होते हैं। सबसे पहले, बैंगन में चीरा ज्यादा गहरा या पूरा कट हो सकता है, जिससे मसाला आसानी से बाहर आ जाता है। दूसरा, मसाला बहुत पतला या ज्यादा तेल वाला हो सकता है, जिससे वह बैंगन के अंदर टिक नहीं पाता। तीसरा, बैंगन को सही तरीके से सूखा नहीं रखा गया या बहुत ज्यादा भरा गया हो सकता है। हल्की आंच पर धीरे-धीरे पकाने और मसाले को थोड़ा गाढ़ा रखने से यह समस्या कम हो जाती है और भरावन अंदर ही रहता है। 

Must Read : दूध सेहत के लिए जरुरी है,इसको और स्वादिष्ट और पौष्टिक कैसे बना सकते है ?

Answered by
I
Ishaanvi ReddyFrom the kitchen to the page — making food writing as honest, practical, and flavourful as the cooking itself.
View Profile

Ishaanvi Reddy is a trained chef and food writer with over 4 years of professional experience in culinary arts and food content. She holds a Diploma in Culinary Arts from the Institute of Hotel Management (IHM), Hyderabad — a qualification that gives her food writing a level of technical accuracy that distinguishes it from content written without kitchen experience. Her content covers recipes, cooking techniques, ingredient guides, food culture, nutrition basics, and restaurant trends across India. Her work has appeared on platforms including Slurrp, Herzindagi Food, and Eat This Not That India, where she writes for home cooks and food enthusiasts who want content that is tested, practical, and rooted in real culinary knowledge — not just adapted from other sources. With hands-on kitchen experience spanning South Indian, North Indian, and Continental cuisines, Ishaanvi brings a cross-regional perspective to her food writing. She has published 150+ food articles and recipes, covering everything from everyday meal planning to deep dives into the science of cooking and the cultural history of Indian food. Across all her work, every recipe is kitchen-tested, every technique is chef-verified, and every recommendation comes from direct culinary experience — not guesswork.

Answered on05/14/26
0