अक्सर देखा जाता है गर्मियों के मौसम में चेहरे की त्वचा बेजान और बेरुखी होने लगती है जिसकी वजह से टैनिंग और नुहासों जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है | वैसे भी हम सभी को मुलायम और सुंदर त्वचा होने की इच्छा होती है। लेकिन, वहीं दाग-धब्बों और रिंकल्स को दूर करने के लिए हम कोई भी एक्सट्रा कोशिश नहीं करते हैं। दिन में रोज़-रोज़ की भागदौड़ और काम निपटाने की लिस्ट के आगे हमारे पास पार्लर जाकर अपनी स्किन को पैंपर करने का वक़्त ही नहीं मिलता है, ऐसे में बहुत जरुरी है अपने लिए वक़्त निकाल कर चेहरे की स्किन पर ध्यान देना |
आपको कुछ ख़ास नहीं करना है सिर्फ इन छोटे से उपायों को अपनाना है जिससे आप आसानी से गर्मियों के मौसम में चेहरे को चमकदार और दमकदार बना सकते हो |
- क्लीनसिंग -
बहुत जरुरी है की आप अपने चेहरे को
फेसवॉश याफेशियल क्लींज़र से दिन में एक बार साफ करें, और उसके बाद आप किसी मुलायम तौलिए या सूती कपड़ें से ही चेहरे को पोछें | ख़ास कर गर्मियों में चेहरे पर गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि ऐसा करने से आपकी स्किन रूखी हो सकती है”। इसके बाद रुई को थोड़े दूध में भिगोएं। चेहरे पर इसे लगाएं और पोर्स से गंदगी को बाहर निकालें। आप खुद में एक नया एहसास करेंगे |
- स्टीमिंग -
कौशिस करें की जितनी देर आपकी स्किन बर्दाशत कर सके स्टीम दें (लेकिन कम से कम करीब पांच मिनट)। इसके बाद इसे फेशियल टिशू से अपने चेहरे को साफ करें। यह नुस्खा ऑयली स्किन की क्लीनिंग के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। उसके बाद आप
बर्फ लेकर गोलाई में फेस पर रगड़ें ऐसा करने से चेहरे के पोर्स टाइट होंगे |
- स्क्रबिंग -
जब भी आपको खुद की स्किन मुर्झाई हुई लगे, तो कुछ मिनटों के लिए फेस स्क्रब करें। ऐसा करने से चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल तो निकलेंगे ही, साथ ही आपके फेस की क्लीनिंग भी होगी। इसके अलावा अगर आप स्टोर में मौजूद स्क्रब की वैरीयटी को नज़रअंदाज करना चाहते हैं, तो चीनी और शहद को एक बराबर मात्रा में मिक्स कर लें। पांच मिनट के लिए फेस की इससे स्क्रबिंग करें। फिर तीन मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा कर छोड़ें और उसके बाद सादें पानी से चेहरे को धोये | यह डेड स्किन को जगाने और त्वचा को खिला - खिला बनाने के लिए एक सबसे अच्छा सरल और आसान नुस्खा है |
- फेस पैक -
फेस पैक को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन मुलायम होती है और स्किन टोन भी बेहतर होता है। अगर आपकी स्किन कॉम्बिनेशन और
ऑयली है, तो मुलतानी मिट्टी का फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। मुलतानी मिट्टी, स्किन से एक्सट्रा ऑयल सोख लेती है। अगर आपकी स्किन रूखी और साधारण है, तो आप सैंडलवुड पाउडर में गुलाब जल मिक्स करके पेस्ट तैयार कर सकते हैं और फेस पर लगा सकते हैं। आप कौशिस करें की आप फेस पैक का चुनाव अपनी चेहरे की त्वचा देख कर ही करें |
-टोनिंग -
घर में तैयार किए गए टोनर को आप अपने फेस पर लगा सकते हैं। जैसे खीरे के रस में गुलाब जल मिक्स करें और स्किन पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन का पीएस बैलेंस बना रहेगा। और गंदगी का नामो निसान भी मिट जायेगा |
मॉइश्चराइज़िंग -
यह सबसे जरुरी है आखिर में आप फेस और नेक पर एक अच्छी क्रीम लगाकर उसे मॉइश्चराइज़ कर सकते हैं। रात में सोने से पहले फेस पर क्रीम ज़रूर लगाएं। रूखी त्वचा के लिए हल्का क्लींज़र का इस्तेमाल करें, जिसमें अल्कोहल न मिक्स हुआ हो। मुंहासों वाली त्वचा के लिए आप एक ऐसे लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें बेंजॉइल परऑक्साइड मैजूद हो। इसलिए इस बात को हमेशा ध्यान रखें की आप ऐलकोहल फ्री मॉइश्चराइज़िंग क्रीम का इस्तेमाल करें और सोने से पहले मॉइश्चराइज़िंग जरूर लगाएं |
सबसे याद रखने योग्य बात यह है की आपको केवल हफ्ते में दो ही दिन ऐसा करना है जिससे त्वचा की चमक बनी रहे और दमकती रहे |